Today was Id holiday in XL, and I capitalised this opportunity by writing a small poem after enjoying Dadoo's maggi in breakfast (because I was sleeping at the time of official breakfast). The poem is on my favourite theme, that is motivating a person in distress. Hope readers will enjoy..
दर्द जब हद से बढ़ने लगे
सपने हालात के बोझ से दबने लगें
आँखों के आंसू गालों पे बढ़ने लगें
साँसे सीने में घुटने लगें ..
तो सर उठा और आसमां को देख
बाजुओं के दम से मिटा किस्मत का लेख
होसले की सुई से दर्द को सी
जिन्दगी एक है जी भर के जी
राहें रास्ता दिखाएंगी तू चल के देख
मुश्किलें हार जायेंगी तू लड़ के देख
वो जो है तेरा फिर से तुझे मिलेगा
चीर के बादलों को, सूरज फिर से खिलेगा
सूरज फिर से खिलेगा ..................
रविन्द्र सिंह,१० सितम्बर २०१०
great sir,
ReplyDeleteSuraj na khila toh bhi kya,
Chand na mila toh bhi kya,
dum na bajuo mein, toh bhi kya,
kudhai na sahi, khuda jaroor milega........